दुर्घटना में तांगा चालक व घोड़ा की मौत

Published at :23 Jul 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में तांगा चालक व घोड़ा की मौत

बेतिया : लौरिया-बेतिया एनएच-28 बी सियारोसत्ती चौक के समीप मंगलवार की देर रात तांगा व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी.इस दौरान तांगा चालक व घोड़ा की मौत हो गयी. वहीं बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. तांगा चालक […]

विज्ञापन
बेतिया : लौरिया-बेतिया एनएच-28 बी सियारोसत्ती चौक के समीप मंगलवार की देर रात तांगा व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी.इस दौरान तांगा चालक व घोड़ा की मौत हो गयी. वहीं बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. तांगा चालक व बाइक चालक को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया. इलाज के क्रम में तांगा चालक ने दम तोड़ दिया.
वहीं बाइक चालक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. मृतक तांगा चालक की पहचान सिरिसिया ओपी के तुरहापट्टी के सरफुद्दीन देवान के रुप में हुई है. बाइक चालक मनुआपुल थाना के गुरुवलिया के शशि कुमार बताया गया है.
घटना के बावत बताया जा रहा है कि तांगा बेतिया से लौरिया की ओर जा रहा था. बाइक चालक तेज गति से लौरिया से बेतिया की ओर आ रहा था. इसी बीच सियारोसत्ती चौक के समीप आमने-सामने से टक्कर हो गया. टक्कर इतना जबरजस्त था कि घटना स्थल पर घोड़ा ने दम तोड़ दिया. वहीं तांगा चालक व बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन