बेकाबू वाहनों ने दो को कुचला, मौत

Published at :23 Jul 2015 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
बेकाबू वाहनों ने दो को कुचला, मौत

गौनाहा/सिकटा : जिले में बुधवार को बेकाबू वाहनों ने जमकर उत्पात मचाया. गौनाहा में जहां एक बाइक सवार ने साइकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मार कुचल दी, वहीं सिकटा में जीप से कुचलकर वृद्ध की मौत हो गयी. दोनों की मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गौनाहा प्रतिनिधि के […]

विज्ञापन
गौनाहा/सिकटा : जिले में बुधवार को बेकाबू वाहनों ने जमकर उत्पात मचाया. गौनाहा में जहां एक बाइक सवार ने साइकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मार कुचल दी, वहीं सिकटा में जीप से कुचलकर वृद्ध की मौत हो गयी. दोनों की मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
गौनाहा प्रतिनिधि के अनुसार, श्रीरामपुर गांव का इन्द्रजीत यादव शाम को साइकिल से आटा लेकर घर की ओर आ रहा था. रास्ते में गांधी आश्रम के पास तेज रफ्तार की बाइक की ठोकर से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बाइक मेघौली गांव का मिथुन चौधरी चला रहा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उधर, सिकटा में कस्बे के ही लाल बाबू प्रसाद पैदल की बाजार की ओर आ रहे थे. इसी दौरान एक कमाण्डर जीप की ठोकर से वह सड़क पर गिर गये और पहिया चढ़ जाने से उनकी मौत हो गयी.
बेतिया : शनिचारी गांव में महज दो लाख दहेज की राशि के लिए ससुराल वालों ने रूकसाना खातून की हत्या जहर देकर व गला दबा कर कर दी है. साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को आनन-फानन में दफना दिया है.
इस बावत रूकसाना के पिता साठी थाना के राय बरवां के महम्मद शबीब ने नगर थाना में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पति तबरेज आलम, फिरोज आलम, रबुल खातून, परवेज आलम, रुबी खातून, गौदी खातून, अनवर मियां, गुलशन खातून को आरोपी बनाया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में रूकसाना के पिता शबीब ने बताया है कि उसकी पुत्री की शादी मुसलिम रीति-रिवाज से कुछ साल पूर्व शनिचरी के तबरेज आलम के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक व दो लाख रुपये की मांग करने लगे. इसके लिए रूकसाना को ससुराल वाले शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करते थे.लड़की की सलामती के लिए शबीब ने लड़के वालों की मांग पूरा करते हुए बाइक दहेज में दे दी.
उसके बाद भी दहेजलोभियों का लोभ कम नहीं हुआ व दो लाख रुपये की मांग करते रहे. जब मैके वाले दो लाख रुपया देने में अपनी समर्थता जतायी,तो दहेज लोभियों ने रूकसाना को जहर दे कर गला दबाकर हत्या कर दी. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन