दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर किया घायल

Published at :21 Jul 2015 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर किया घायल

बेतिया : शहर के जगजीवन नगर मोहल्ले में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. बब्लू राउत की पत्नी मेनका देवी ने नगर थाना में इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें शकुंतला देवी, खुशबू, रामू राउत, संगीता, मीना, प्रभा देवी को आरोपी बनाया है. उधर जगजीवन नगर के हीं […]

विज्ञापन
बेतिया : शहर के जगजीवन नगर मोहल्ले में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. बब्लू राउत की पत्नी मेनका देवी ने नगर थाना में इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें शकुंतला देवी, खुशबू, रामू राउत, संगीता, मीना, प्रभा देवी को आरोपी बनाया है. उधर जगजीवन नगर के हीं रामकुमार राउत की पत्नी मुन्नी देवी ने भी मारपीट कर जख्मी करने व सोने की चेन व बाली छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें मोतिहारी अस्पताल रोड के रेणु देवी, बगहा पुलिस जिला के रामनगर की शीला, जगजीवन नगर के मनतु देवी, बब्लू राउत, मेनका देवी व तान्या कुमारी को आरोपी बनाया गया है. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन