गोदाम से 25 हजार का लहसुन चोरी

Published at :17 Jul 2015 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
गोदाम से 25 हजार का लहसुन चोरी

बेतिया : बाजार समिति परिसर में भोला मियां एंड संस कंपनी से 25 हजार रुपये का लहसुन अज्ञात चोरों ने कर ली. घटना बुधवार की रात की बतायी गयी है. दुकान के मालिक नगर थाना के द्वारदेवी चौक के सैफुल्लाह उर्फ पप्पू ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज […]

विज्ञापन
बेतिया : बाजार समिति परिसर में भोला मियां एंड संस कंपनी से 25 हजार रुपये का लहसुन अज्ञात चोरों ने कर ली. घटना बुधवार की रात की बतायी गयी है. दुकान के मालिक नगर थाना के द्वारदेवी चौक के सैफुल्लाह उर्फ पप्पू ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि कंपनी के मालिक बुधवार की शाम बाजार समिति से आवंटित दुकान संख्या 9 व 10 एवं प्लेटफॉर्म में रखे गये मालों में ताला बंद कर इफ्तार खोलने घर चले गये. गुरुवार की सुबह आये,तो देखा कि गोदाम का ताला 11 पैकेट लहसुन की चोरी कर ली गयी है.
जिसका बाजार मूल्य 25 हजार रुपया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन