महिला का घर उजाड़ा

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोईगावां में कुछ लोगों ने एक महिला का घर उजाड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत किया़ जब महिला इस मामले में शिकारपुर थाना पहुंची तो थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया़ महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए एक कोर्ट परिवाद दायर किया है़ कोर्ट के निर्देश पर […]
नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोईगावां में कुछ लोगों ने एक महिला का घर उजाड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत किया़ जब महिला इस मामले में शिकारपुर थाना पहुंची तो थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया़ महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए एक कोर्ट परिवाद दायर किया है़ कोर्ट के निर्देश पर शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
घटना मई 2015 की बताई जाती है़ कांड संख्या 307/15 में कोईरगांवा गांव निवासी श्रीमति देवी उर्फ प्रभावति देवी ने खुलासा किया है कि हरसरी गांव निवासी मोतीलाल, सुनील महतो, मधुरेश महतो, राकेश महतो, मोहन महतो आदि लोगों ने उसके घर को तोड़ने लग़े जब महिला ने इसका विरोध किया तो वे लोग उसका वस्त्र नोच लिए जिससे महिला अपनी लज्ज बचाने के लिए एक कोने में छिप गयी़ फिर उक्त लोगों ने उसके घर को तोड़ कर गिरा दिये तथा उसके घर में रखा गहना एवं 50 हजार नगद लूट कर चलते बऩे महिला ने आरोप लगाया है कि इसकी सूचना शिकारपुर थाना को दी थी़
लेकिन थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह न्यायालय की शरण ली़ शिकारपुर थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










