घरवालों को पेड़ में बांध कर फूंक दी झोंपड़ी

Published at :16 Jul 2015 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
घरवालों को पेड़ में बांध कर फूंक दी झोंपड़ी

बेतिया/बैरिया : बदमाशों ने पहले पूरे परिवार को कब्जे में लेकर पेड़ से बांध दिया. फिर झोंपड़ी में आग लगा दी. आग में अपने आशियाने को जलता देख राकेश कुमार के परिजन कुछ नहीं कर सके. देखते-ही-देखते राकेश का घर जल कर राख हो गया. गांव वाले पीड़ित परिवार की मदद तक करने नहीं आये. […]

विज्ञापन
बेतिया/बैरिया : बदमाशों ने पहले पूरे परिवार को कब्जे में लेकर पेड़ से बांध दिया. फिर झोंपड़ी में आग लगा दी. आग में अपने आशियाने को जलता देख राकेश कुमार के परिजन कुछ नहीं कर सके. देखते-ही-देखते राकेश का घर जल कर राख हो गया. गांव वाले पीड़ित परिवार की मदद तक करने नहीं आये.
घटना बैरिया थाना के सिसवा सरेया पंचायत के ओझवलिया गांव की बतायी गयी है. घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी दहशत में है.
बदमाशों के कारण राकेश कुमार ने थाने में शिकायत नहीं की है. घटना के बाबत बताया जाता है कि राकेश कुमार अपने परिजनों के साथ सुबह में जगने के बाद बैठा हुआ था. तभी कपितय लोग आये व राकेश सहित उनके पूरे परिजनों को कब्जे में ले लिया. कब्जा में लेने के बाद उनक तांडव शुरू हुआ.
झोंपड़ी पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. आग की लपटें इतने तेज थीं कि कुछ ही पल में झोंपड़ी व उसमें रखा गया सामान जल कर राख हो गया. इस घटना में घर सहित हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. वहीं बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है.
उधर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से शिकायत नहीं की गयी है. अगर आवेदन दिया जाता है, तो प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन