मुख्य प्रबंधक समेत आठ पर चलेगा मुकदमा

बेतिया : धोखाधड़ी कर सरकारी राशि गबन करने के एक मामले में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक समेत आठ पर कोर्ट में मुकदमा चलेगा. इसमें मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव के अलावां जिला उद्योग केंद्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी शिशुकांत मिश्र, पंजाब नेशनल बैंक बेतिया शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार, शाखा प्रबंधक रामेश्वर […]
बेतिया : धोखाधड़ी कर सरकारी राशि गबन करने के एक मामले में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक समेत आठ पर कोर्ट में मुकदमा चलेगा. इसमें मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव के अलावां जिला उद्योग केंद्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी शिशुकांत मिश्र, पंजाब नेशनल बैंक बेतिया शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार, शाखा प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद सहाय, लिपिक राकेश कुमार व ऋणी बबिता देवी और दीनानाथ प्रसाद शामिल हैं. न्यायिक दण्डाधिकारी एसएम अफजल की कोर्ट ने जांच में आरोप की सत्यता पाये जाने पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है.
जांच में सही मिला आरोप
इस परिवाद पर सुनवाई करते हुए सीजेएम ने इसे प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट जांच एवं साक्ष्य हेतु स्थानांतरित कर दिया. न्यायिक दंडाधिकारी ने जांच साक्ष्य के आधार पर सभी आठों आरोपितों के विरूद्ध धोखाधड़ी कर सरकारी राशि हड़पने का आरोप सही पाया और न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा चलाने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










