टिकट वापसी को लेकर जंकशन पर यात्रियों का हंगामा, लाठीचार्ज

Published at :19 Jun 2015 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
टिकट वापसी को लेकर जंकशन पर यात्रियों का हंगामा, लाठीचार्ज

नरकटियागंज स्टेशन पर मची अफरा-तफरी नरकटियागंज (प चं) : टिकट वापसी को लेकर रेल यात्रियों ने गुरुवार को जंकशन के बुकिंग काउंटर पर जमकर हंगामा किया. इसके कारण लगभग दो घंटे तक रेलवे बुकिंग काउंटर बंद रहा. हंगामा कर रहे यात्रियों पर पुलिस के समझाने का भी कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद रेलवे सुरक्षा […]

विज्ञापन
नरकटियागंज स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
नरकटियागंज (प चं) : टिकट वापसी को लेकर रेल यात्रियों ने गुरुवार को जंकशन के बुकिंग काउंटर पर जमकर हंगामा किया. इसके कारण लगभग दो घंटे तक रेलवे बुकिंग काउंटर बंद रहा. हंगामा कर रहे यात्रियों पर पुलिस के समझाने का भी कोई असर नहीं हुआ.
इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने लाठी चार्ज कर दिया. इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी. करीब चार घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी.
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इटारसी में स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम में गुरुवार को आग लग गयी थी. इसके कारण गोरखपुर से खुलने वाली राप्ती सागर, दादर व कुशीनगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया. इसकी सूचना के बाद गोरखपुर से राप्ती सागर एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री टिकट टिकट वापसी को वापस करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे.
टिकट वापस करने से किया मना
जब रेल यात्री नरकटियागंज बुकिंग काउंटर पर पहुंचे, तो उनका टिकट वापस नहीं किया गया. काउंटर पर बैठे कर्मी ने यह कहते हुए टिकट वापस करने से इनकार कर दिया कि वे लोग गोरखपुर से कोई और ट्रेन पकड़ लें. दूसरी ओर, यात्रियों का कहना था कि उनका टिकट राप्ती सागर एक्सप्रेस का है़
इटारसी से हो कर जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द हैं. दूसरे रूट से जाने पर उन्हें परेशानी होगी या वे गलत टिकट के आरोप में फंस सकते हैं़ इसके बाद भी काउंटर पर बैठे कर्मियों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया. इस पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. बुकिंग काउंटर बंद करा दिया़
लगभग दो घंटे तक काउंटर बंद रहा़ इस दौरान सत्याग्रह एक्सप्रेस का टिकट लेने पहुंचे स्थानीय लोगों को भी टिकट नहीं मिल सका़ इस बीच, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरुण कुमार झा ने रेल यात्रियों को समझाने का प्रयास किया कि वे बुकिंग काउंटर चलने दें, लेकिन हंगामा कर रहे यात्री नहीं माने. आरपीएफ जवानों के लाठियां भांजने के बाद बुकिंग काउंटर फिर से शुरू किया जा सका़
स्टेशन अधीक्षक को नहीं थी जानकारी
जिस समय हंगामा हो रहा था, स्टेशन अधीक्षक लालबाबू राउत अपने कार्यालय में बैठे थ़े लेकिन, जब उनसे फोन पर इस घटना के संबंध में जानकारी मांगी गयी, तो उन्होंने कहा कि वे छुट्टी पर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन