दखल-दहानी में ढिलाई पर लगायी फटकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

प्रधान सचिव की बैठक में अधिकारियों के छूटे पसीने बेतिया : भूमि सुधार व आपदा प्रबंधन के विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने पूर्वी व पश्चिम चंपारण के राजस्व से जुड़े अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में गुरुवार को समीक्षा बैठक की. प्रधान सचिव ने एक-एक कर भूमि से जुड़े सभी योजनाओं की समीक्षा की. […]
विज्ञापन
प्रधान सचिव की बैठक में अधिकारियों के छूटे पसीने
बेतिया : भूमि सुधार व आपदा प्रबंधन के विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने पूर्वी व पश्चिम चंपारण के राजस्व से जुड़े अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में गुरुवार को समीक्षा बैठक की. प्रधान सचिव ने एक-एक कर भूमि से जुड़े सभी योजनाओं की समीक्षा की. ऑपरेशन दखल देहानी में शिथिलता को लेकर कई अधिकारियों को भी फटकार लगी. इस कार्यक्रम में तेजी लाने का निर्देश सभी डीसीएलआर को दिया. कहा कि कैंप लगा कर लोगों को भूमि पर कब्जा दिलायी जाय.
अभियान बसेरा का समीक्षा करते हुए अनुसूचित जाति व जनजाति के वास रहित परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की भी बात कहीं. इस बैठक में डीएम लोकेश कुमार सिंह, डीडीसी जवाहर प्रसाद, एसडीएम सुनील कुमार, डीसीएलआर बेतिया अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा, डीसीएलआर बगहा , मोतिहारी, एसडीएम रक्सौल के श्रीप्रकाश सहित सभी प्रखंडों से आये अंचल अधिकारी उपस्थित थे.
प्रख्ांडवार लगेगा
दाखिल-खारिज कैंप
प्रधान सचिव ने दाखिल-खारिज के मामलों के निपटारा के लिए प्रख्ांडवार दाखिल-खारिज का कैंप लगाने का निर्देश दिया. ताकि लोगों का आसानी से दाखिल-खारिज हो सके.
अगर दाखिल-खारिज करने में कोई राजस्व कर्मचारी आनाकानी करता है तो उस पर कार्रवाई करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










