छज्जे के विवाद में अधिवक्ता पर हमला, दो घायल, भरती

Published at :17 Jun 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
छज्जे के विवाद में अधिवक्ता पर हमला, दो घायल, भरती

बेतिया : शहर के कालीबाग मोहल्ले के जोड़ा इनार के समीप अधिवक्ता राजन कुमार मिश्र पर सोमवार की देर रात कतिपय तत्वों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल अधिवक्ता को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया. इसी क्रम में फिर हमलावर अस्पताल में पहुंचे […]

विज्ञापन
बेतिया : शहर के कालीबाग मोहल्ले के जोड़ा इनार के समीप अधिवक्ता राजन कुमार मिश्र पर सोमवार की देर रात कतिपय तत्वों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल अधिवक्ता को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया.
इसी क्रम में फिर हमलावर अस्पताल में पहुंचे व मारपीट करने लगे. मारपीट की सूचना पर जब तक नगर पुलिस पहुंचती हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर अस्पताल परिसर से भाग खड़े हुए. घटना का कारण पड़ोसियों से छज्ज विवाद बताया गया है. पुलिस को दिये बयान में घायल अधिवक्ता राजन मिश्र ने बताया है कि जोड़ा इनार निवासी व्यवसायी दिनेश सर्राफ से छज्ज निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है. जब वे रात्रि में अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, इसी बीच कन्हैया ने जोड़ा इनार के समीप रोका.
जैसे ही बाइक रुकी. पूर्व से घात लगाये दिनेश सर्राफ ने धारदार हथिया से हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के दिनेश सर्राफ ने अधिवक्ता सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि दो पक्षों का बयान दर्ज कर ली गयी है. दर्ज बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन