पुत्र को गोली मारनेवाला पिता गिरफ्तार

Published at :24 May 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
पुत्र को गोली मारनेवाला पिता गिरफ्तार

बगहा/भितहा : प्रखंड के डीही पकड़ी पंचायत के मलाही टांड़ टोला गांव में एक पिता में अपने 20 वर्षीय पुत्र को गोली मार दी थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपित पिता राजमंगल यादव को शनिवार की सुबह में गिरफ्तार कर लिया. जिस असलहा से उसने गोली मारी थी. उसकी बरामदगी के लिए छापेमारी चल […]

विज्ञापन
बगहा/भितहा : प्रखंड के डीही पकड़ी पंचायत के मलाही टांड़ टोला गांव में एक पिता में अपने 20 वर्षीय पुत्र को गोली मार दी थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपित पिता राजमंगल यादव को शनिवार की सुबह में गिरफ्तार कर लिया.
जिस असलहा से उसने गोली मारी थी. उसकी बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है. एसपी शफीउल हक ने बताया कि भितहा के थानाध्यक्ष उपेंद्र महतो के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी मलाही टोला के गंडक नदी के ठोरी बेलवा घाट के समीप से हुई.
उसके पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. जबकि जख्मी पुत्र मनोज यादव की तलाश पुलिस कर रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में थाने के चौकीदार के बयान पर कांड संख्या- 52/15 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त अपराधी प्रवृति का है. इसपर उत्तरप्रदेश के कुबेरस्थान थाने में अपहरण का मामला भी दर्ज है.
बेरोजगार पुत्र पर गुस्सा
आरोपित राजमंगल यादव ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि उसने गुस्से में अपने पुत्र को गोली मारी थी. उसका नीयत उसे गोली मारने की नहीं थी. वह सिर्फ डरा रहा था. तभी छीना झपटी में गोली चल गयी और वह मनोज को लग गयी. उसने बताया कि मेरा पुत्र निकम्मा है. वह कोई काम नहीं करता है. शादी में न्योता ले जाने के लिए बोला तो हमसे लड़ बैठा.
यूपी में चल रहा इलाज
जख्मी मनोज का इलाज यूपी के किसी प्राइवेट क्लिनिक में चल रहा है. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है. लेकिन वह मनोज के इलाज के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है.
उसके घर के अन्य लोग भी घर छोड़ कर फरार है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जख्मी का इलाज कहां चल रहा है.
न्योता में जाने के लिए हुई थी लड़ाई
बात 21 मई की सुबह सुबह 9 बजे की है. शादी के निमंत्रण में जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी विवाद में हाथापाई होने लगी.
फिर आक्रोशित पिता ने घर से अवैध कट्टा निकाल कर पुत्र को गोली मार दी. गंभीर रूप में घायल अवस्था में युवक को लेकर परिजन फरार हो गये थे. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी. लेकिन कोई ग्रामीण भी कुछ बताने को तैयार नहीं था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन