मधुबनी में फटी जमीन, दहशत

Published at :24 May 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
मधुबनी में फटी जमीन, दहशत

मधुबनी (बगहा) : मधुबनी प्रखंड में बरवा पंचायत के घुसरी गांव में जमीन फट गयी है. शुक्रवार की रात में कर-कर की आवाज कर जमीन फटी. जमीन फटने की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.वर्ष 2005 में सरकारी योजना से इस गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था. इस सड़क […]

विज्ञापन
मधुबनी (बगहा) : मधुबनी प्रखंड में बरवा पंचायत के घुसरी गांव में जमीन फट गयी है. शुक्रवार की रात में कर-कर की आवाज कर जमीन फटी. जमीन फटने की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.वर्ष 2005 में सरकारी योजना से इस गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था. इस सड़क में करीब 10 फीट तक दरार आयी है.
बताया जाता है कि घुसरी गांव के बांके खरवार के घर के सामने जमीन फटी है. खबर मिलने के बाद इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिस जगह पर जमीन फटी है, वहां लगातार कर-कर की आवाज आ रही है.
ग्रामीण नवलकिशोर शर्मा ने बताया कि पहली बार 12 मई को सड़क में दरार आयी थी, जो शुक्रवार की रात में काफी मोटी हो गयी. सीओ शाहिद अली अंसारी ने बताया कि जमीन फटने की सूचना ग्रामीणों ने दी है. जांच-पड़ताल करने के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन