होमगार्ड जवानों ने दी गिरफ्तारी

Published at :22 May 2015 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों ने दी गिरफ्तारी

बगहा : होमगार्ड जवानों ने अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को जेल भरो आंदोलन के तहत पटखौली ओपी में गिरफ्तारी दिया. पुलिस निरीक्षण मो. अयूब के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम तथा पटखौली थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम के द्वारा करीब 100 होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर सरकारी वाहन से बीबीएन कॉलेज औसानी […]

विज्ञापन
बगहा : होमगार्ड जवानों ने अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को जेल भरो आंदोलन के तहत पटखौली ओपी में गिरफ्तारी दिया. पुलिस निरीक्षण मो. अयूब के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम तथा पटखौली थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम के द्वारा करीब 100 होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर सरकारी वाहन से बीबीएन कॉलेज औसानी में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया.
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि होमगार्ड जवान के पांच सूत्री मांग में होमगार्ड को 60 वर्ष सेवा स्थायी करने, अन्य पुलिस कर्मियों के जैसा सुविधा देने आदि की मांगे शामिल है.
होमगार्ड जवानों ने एक ज्ञापन देते हुए वरीय अधिकारियों को मांग पत्र भेजने की अपील की है. हालांकि बगहा इकाई के होमगार्ड जवानों ने संघ के अध्यक्ष छोटेलाल यादव, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रशासन के समक्ष गिरफ्तारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन