पानी की नयी योजना पर खर्च होंगे14 करोड़

Published at :24 Apr 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पानी की नयी योजना पर खर्च होंगे14 करोड़

नगर विकास सह आवास विभाग व पीएचइडी की योजना से शहरी क्षेत्र में बिछेगा पाइप लाइन का जाल. इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए फिर से निविदा निकाली जानी है. बेतिया : अगर, सबकुछ ठीक रहा तो इसी वित्तीय वर्ष शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन सेवा की नींव डाली जायेगी. वर्षो से ठप […]

विज्ञापन
नगर विकास सह आवास विभाग व पीएचइडी की योजना से शहरी क्षेत्र में बिछेगा पाइप लाइन का जाल. इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए फिर से निविदा निकाली जानी है.
बेतिया : अगर, सबकुछ ठीक रहा तो इसी वित्तीय वर्ष शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन सेवा की नींव डाली जायेगी. वर्षो से ठप पाइप लाइन सेवा को नये सिरे से चालू कराने के लिए नगर विकास सह आवास विभाग ने पीएचइडी को राशि उपलब्ध करा दी है. करीब 14 करोड़ की इस योजना में नप ने राशि भी पीएचइडी के खाते में हस्तांतरित भी कर दी है.
पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता भोगेंद्र झा ने बताया कि इस योजना के लिए अभी तक तीन बार निविदा निकाली जा चुकी है. चौथी बार इस योजना की निविदा की दर सुधार कर निकाली जानी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन