मासूम के साथ यौनाचार का आरोपित गिरफ्तार

Published at :24 Apr 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
मासूम के साथ यौनाचार का आरोपित गिरफ्तार

लौरिया : थाना क्षेत्र के लाकड़ गांव में पांच वर्ष के मासूम के साथ एक युवक द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांच वर्षीय बालक आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ कर गांव के दुकान में जा रहा था. तभी गांव के दिनेश चौधरी बच्चे को बहला […]

विज्ञापन
लौरिया : थाना क्षेत्र के लाकड़ गांव में पांच वर्ष के मासूम के साथ एक युवक द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांच वर्षीय बालक आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ कर गांव के दुकान में जा रहा था.
तभी गांव के दिनेश चौधरी बच्चे को बहला फुसला कर अपने घर ले गया. जहां उसने बच्चे के साथ यौनाचार किया.बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन उसके मां-बाप तथा गांव के अन्य लोग दिनेश के घर पहुंचे और बच्चे को बचाया. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने आरोपित दिनेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.
इस संबंध में एसडीपीओ नरकटियागंज अमन कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध 24 घंटे के अंदर चाजर्शीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई की जायेगी. इधर घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल एमजेके भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन