प्रार्थना सभा कक्ष का पंखा टूटा, पांच छात्राएं जख्मी

Published at :23 Apr 2015 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
प्रार्थना सभा कक्ष का पंखा टूटा, पांच छात्राएं जख्मी

बेतिया : जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन में बुधवार की सुबह प्रार्थना सभा कक्ष का पंखा टूट गया. पंखा टूट कर गिरने से प्रार्थना सभा में शामिल होने आयी पांच छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में घायल छात्राओं को एमजेके अस्पताल […]

विज्ञापन
बेतिया : जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन में बुधवार की सुबह प्रार्थना सभा कक्ष का पंखा टूट गया. पंखा टूट कर गिरने से प्रार्थना सभा में शामिल होने आयी पांच छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में घायल छात्राओं को एमजेके अस्पताल में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं को रिलीज कर दिया गया. विद्यालय के प्राचार्य सीजी हुड्डा ने बताया कि लोहे की रॉड में पंखा लगाया गया था. पंखा को लये ज्यादा दिन हो गये थे. रॉड काफी पुराना था जिस कारण घटना हुई. विद्यालय सूत्रों के अनुसार, सुबह में विद्यालय के प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
इसी बीच लोहे के रड़ में लटकाया गया एक पंखा टूट कर गिर गया. जिसके चपेट में आने से वर्ग सात की छात्र नेहा कुमारी, वीणा सिन्हा, शोभा कुमारी, वर्ग आठ के गुड़िया कुमारी व सिमर कुमारी घायल हो गयी. विद्यालय के प्राचार्य, एकाउंटेंट निशांत कुमार, शिक्षिका व नर्स द्वारा इलाज के लिए छात्राओं को बेतिया लाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन