ePaper

मनरेगा राशि घोटाले में फंसे गहिरी के मुखिया

Updated at : 22 Nov 2019 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा राशि घोटाले में फंसे गहिरी के मुखिया

नौतन : प्रखंड की ग्राम पंचायत राज गहिरी के मुखिया प्रदीप साह मनरेगा राशि घोटाले में फंस गये हैं. पीओ प्रमोद कुमार ने नौतन थाने में मनरेगा राशि गबन करने का एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. डीएसपी पंकज कुमार रावत ने राशि गबन की जांच कर आरोप को सत्य पाया है. और आरोपित मुखिया को […]

विज्ञापन

नौतन : प्रखंड की ग्राम पंचायत राज गहिरी के मुखिया प्रदीप साह मनरेगा राशि घोटाले में फंस गये हैं. पीओ प्रमोद कुमार ने नौतन थाने में मनरेगा राशि गबन करने का एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

डीएसपी पंकज कुमार रावत ने राशि गबन की जांच कर आरोप को सत्य पाया है. और आरोपित मुखिया को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित मुखिया को गिरफ्तार करने की कवायद में जुट गई हैं.

विदित हो कि जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में पीओ प्रमोद कुमार ने गहिरी के मुखिया प्रदीप साह के विरुद्ध मनरेगा राशि गबन करने करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पूर्व में उप मुखिया रीता देवी ने माननीय लोकायुक्त कार्यालय पटना में एक परिवाद दायर किया था. जिसमें मुखिया ने मनरेगा योजना में मजदूरों का गलत भुगतान दिखाकर स्वयं सरकारी राशि का गबन कर लिया गया है.

साथ ही कई मजदूरों का काम करवाकर उनका समुचित राशि भी नहीं दिया गया है. हालांकि इस मामले को पहले भी भूमि सुधार उप समाहर्ता बेतिया ने जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था. जिसमें मुखिया ने बड़े व्यवसायियों, किसानों और संपन्न वर्ग के लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से मनरेगा के मजदूरों के लिस्ट में नाम शामिल कर राशि उठाव किया गया है. डीएसपी पंकज कुमार रावत ने अपने पर्यवेक्षण के दौरान आरोप को सत्य पाया है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन