बाघ ने दो बकरियों को मार डाला

गौनाहा : वाल्मीकि ब्याघ्र परियोजना के मंगुराहा रेंज के कैरी गांव के सोफा मंदिर के समीप बाघ ने बकरियों पर हमला कर दिया. इस दौरान थाना क्षेत्र के कैरी निवासी नागेश्वर राम की दो बकरियों को गुरुवार को बाघ ने अपना शिकार बना डाला. हालांकि बाघ के हमले को देखकर चरवाहा ने अपनी जान बचाकर […]
गौनाहा : वाल्मीकि ब्याघ्र परियोजना के मंगुराहा रेंज के कैरी गांव के सोफा मंदिर के समीप बाघ ने बकरियों पर हमला कर दिया. इस दौरान थाना क्षेत्र के कैरी निवासी नागेश्वर राम की दो बकरियों को गुरुवार को बाघ ने अपना शिकार बना डाला. हालांकि बाघ के हमले को देखकर चरवाहा ने अपनी जान बचाकर भागा और इस संबंध में जोर से शोर मचाया. शोर सुनकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए. लेकिन बाघ के शिकार करने के स्थल पर जाने की जहमत किसी ने नहीं उठायी. इसको लेकर काफी समय तक अफरातफरी मची रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




