आज डूबते सूर्य को अर्घ देंगी व्रती महिलाएं

बेतिया : सूर्योपासना एवं लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर शहर समेत जिले के विभिन्न छठ घाट व्रतियों के स्वागत के लिए सज धजकर तैयार हो गया है। शहर के सागर पोखरा, दुर्गाबाग पोखरा, हरिवाटिका पोखरा, संतघाट, कालीधाम पोखरा, उतरवारी पोखरा, स्टेशन पोखरा, पथरीघाट, शिवालाघाट, खिरिया घाट, बानुछापर पोखरा आदि विभिन्न घाटों को […]
बेतिया : सूर्योपासना एवं लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर शहर समेत जिले के विभिन्न छठ घाट व्रतियों के स्वागत के लिए सज धजकर तैयार हो गया है। शहर के सागर पोखरा, दुर्गाबाग पोखरा, हरिवाटिका पोखरा, संतघाट, कालीधाम पोखरा, उतरवारी पोखरा, स्टेशन पोखरा, पथरीघाट, शिवालाघाट, खिरिया घाट, बानुछापर पोखरा आदि विभिन्न घाटों को सजने संवारने व लाइट बत्ती भी लगाने का काम पूरा कर लिया गया है.
शुक्रवार को विभिन्न घाटों पर काम कराने वाले पूजा समिति के सदस्य एवं कारीगर देर रात तक पंडालों को सजाने संवारने एवं घाटों को दुरुस्त करने में जुटे रहे. दूसरी ओर बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर के विभिन्न लोग छठ के सामान एवं कपड़ा आदि खरीदने के लिए उमड़ पड़े है. इधर, देर शाम घरों में खरना का प्रसाद बनाया गया. मिट्टी के चूल्हे पर व्रती महिलाओं ने रसियाव रोटी बनाकर प्रसाद ग्रहण किया. इसके साथ 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू हो गया. व्रती महिलाएं अब रविवार की सुबह अर्घ देने के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










