महिला दिवस पर बजट में देना है गिफ्ट, तो ट्राई करें ये आइडियाज

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 07 Mar 2026 5:34 PM

विज्ञापन

महिला को गिफ्ट देते हुए (AI Generated Image)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. इस मौके पर आप भी गिफ्ट देना का सोच रहे हैं तो इन आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

हमारी जिंदगी में कोई न कोई ऐसी महिला होती है जिनकी मौजूदगी हमारे जीवन को और भी खूबसूरत बना देती है. फिर चाहे वो मां, बेटी, बहन, पत्नी या दोस्त हो. अगर आप भी ऐसी ही किसी महिला के लिए कुछ खास करना कहते हैं तो आप उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं. इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आप एक प्यारा सा गिफ्ट सेलेक्ट करके अपने जीवन की खास महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. इस आर्टिकल में आप कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज के बारे में जान सकते हैं जो बजट फ्रेंडली हैं. आप इन गिफ्ट आइटम को 500 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं. 

कॉफी मग गिफ्ट में दें

आप कॉफी मग को गिफ्ट में दे सकते हैं. कम बजट में आप बाजार और ऑनलाइन खूबसूरत डिजाइन वाले कॉफी मग को चुनें. आप चाहें तो इसमें कोई कोट वाला कॉफी मग भी दे सकते हैं. 

इंडोर प्लांट गिफ्ट में दें

इंडोर प्लांट भी गिफ्ट करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है. यह न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि माहौल को भी पॉजिटिव बना देते हैं. छोटे-छोटे गमलों में लगे इंडोर प्लांट देखने में बेहद सुंदर लगते हैं और लंबे समय तक यादगार गिफ्ट के रूप में भी बने रहते हैं.

हेयर एक्सेसरीज गिफ्ट में दें

महिला दिवस के मौके पर हेयर एक्सेसरीज भी एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन हो सकते हैं. लड़कियों और महिलाओं को अपने बालों को अलग-अलग स्टाइल में सजाना काफी पसंद होता है ऐसे में ये एक्सेसरीज इनके काम आएगा. आप गिफ्ट में हेयर क्लिप्स, स्क्रंचीज, हेयर बैंड, पर्ल क्लचर्स या स्टाइलिश हेयर पिन्स दे सकते हैं. सभी चीजों को आप गिफ्ट बॉक्स में डालकर अच्छे से दें. 

परफ्यूम गिफ्ट में दें

आप हल्की और फ्रेश खुशबू वाला परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं जिसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सके. जब भी वे इसका इस्तेमाल करें तो उन्हें आपकी याद आएगी. 

इयररिंग्स गिफ्ट में दें

आप इस मौके पर स्टाइलिश और सुंदर इयररिंग्स गिफ्ट कर सकते हैं. आप उन्हें खूबसूरत स्टड दे सकते हैं. ये इयररिंग्स किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं. 

यह भी पढ़ें– Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई 

यह भी पढ़ें: Long Distance Relationship Surprise Ideas: पार्टनर से रहते हैं दूर, तो इन तरीकों से प्यार जताएं, ट्राई करें ये आसान सरप्राइज आइडियाज 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola