Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Nov 2025 10:33 AM

विज्ञापन

Engagement Gift Ideas ( AI Image)

Engagement Gift Ideas: आपकी भी दोस्त की सगाई होने वाली है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या गिफ्ट दिया जाए, तो आप इस आर्टिकल में कुछ गिफ्ट आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Engagement Gift Ideas: सगाई का मौका किसी की भी जिंदगी का एक खास पल होता है. सगाई के मौके पर लोग दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाते हैं. आपकी भी दोस्त की सगाई होने वाली है और आप भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं तो एक खास तोहफा देकर इस दिन को यादगार बना सकते हैं. अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या गिफ्ट दिया जाए तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आइए जानते हैं कुछ गिफ्ट आइडियाज जिसे आप अपनी दोस्त को दे सकते हैं. 

कपल कॉफी मग गिफ्ट करें 

आप दोस्त की सगाई में ऐसा तोहफा देने की सोच रहे हैं जो खास हो, यादगार हो और जिसका इस्तेमाल रोज किया जा सके तो आप कपल कॉफी मग सेट को गिफ्ट कर सकते हैं. इसे आप अच्छे से पैक कर के दें. आप गिफ्ट बॉक्स में अपने हाथों से लिखा हुआ एक छोटा-सा शुभकामना संदेश भी रख सकते हैं.

शॉल गिफ्ट करें 

आप अपनी दोस्त की सगाई के मौके पर शॉल भी गिफ्ट में दे सकते हैं. आप दोस्त के पसंद को ध्यान में रखते हुए शॉल का चुनाव करें. आप एक खूबसूरत डिजाइन वाले शॉल को दें, जिसे किसी खास मौके पर आपकी दोस्त पहन सकती हैं. 

चॉकलेट बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं

अगर आपकी दोस्त को चॉकलेट पसंद है तो आप उन्हें चॉकलेट बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं. आप अपनी दोस्त को अलग-अलग फ्लेवर की चॉकलेट दे सकती हैं. इसे देखकर वह जरूर खुश हो जाएंगी. 

फ्लावर पॉट गिफ्ट में दें

आप घर सजाने का सामान गिफ्ट में देना चाहते हैं तो आप फ्लावर पॉट और आर्टिफिशियल फूल को दे सकते हैं. इसका इस्तेमाल आपकी दोस्त घर को डेकोरेट करने में कर सकती हैं. आप रंग-बिरंगे या स्टाइलिश डिजाइन वाले फ्लावर पॉट चुन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Long Distance Relationship Surprise Ideas: पार्टनर से रहते हैं दूर, तो इन तरीकों से प्यार जताएं, ट्राई करें ये आसान सरप्राइज आइडियाज 

यह भी पढ़ें– Birthday Gift Ideas For Kids: बच्चे के जन्मदिन पर दें ये दिल खुश कर देने वाले तोहफे, जानिए गिफ्ट आइडियाज

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola