बिना चीनी घर पर आसानी से बनाएं स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम, निकिता वर्मा ने शेयर की रेसिपी

स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम (इमेज-इंस्टाग्राम@iamdatingfood)
Strawberry Ice-cream Without Sugar: अगर आप भी घर पर आइसक्रीम बनाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप बिना चीनी के स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने के बारे में जान सकते हैं.
Strawberry Ice-cream Without Sugar: गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग होता है. अगर आप आइसक्रीम में हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं तो बिना चीनी वाली स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. ताजी स्ट्रॉबेरी की नैचुरल मिठास इस आइसक्रीम को मजेदार बना देती है. इसे घर पर बहुत ही कम सामग्री और आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. इस आइसक्रीम की रेसिपी को निकिता वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @iamdatingfood पर शेयर किया है.
स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- स्ट्रॉबेरी
- पनीर
- मखाना
- काजू
- बादाम
- दूध
- स्ट्रॉबेरी
- पनीर क्यूब
- वनीला एक्सट्रैक्ट
- स्वीटनर (ऑप्शनल)
स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम को कैसे तैयार करें?
- स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मखाना, काजू और छिलका हटाए हुए बादाम को लें. सभी चीजों को आप करीब आधे घंटे के लिए दूध में भिगो दें.
- अब एक मिक्सर जार को लें. इसमें आप भीगे हुए मखाना, काजू और बादाम को डाल दें. फिर इसमें कटा हुआ स्ट्रॉबेरी, पनीर के टुकड़े और वनीला एक्सट्रैक्ट को डाल दें. आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद का स्वीटनर भी डाल सकते हैं. सभी चीजों को बारीक पीस लें.
- अब आइसक्रीम मोल्ड को लें. इसमें थोड़े-थोड़े छोटे कटे हुए स्ट्रॉबेरी के पीस डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटा हुआ पिस्ता भी थोड़ा थोड़ा डाल दें. तैयार मिश्रण को इसमें डालें. बीच में आइसक्रीम स्टिक डालें और इसे रातभर के लिए फ्रीजर में रख दें. जब ये अच्छे से जम जाए तब इसे आप सर्व करें. इस तरह से आप घर पर ही हेल्दी आइसक्रीम बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










