निजीकरण के खिलाफ रेल मंत्री का फूंका पुतला
Updated at : 01 Nov 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

एसएफआई व डीवाइएफआइ ने स्टेशन परिसर में की नारेबाजी बेतिया : रेलवे निजीकरण के खिलाफ और इसके विरुद्ध आंदोलन कर रहे छात्र युवाओं को अविलंब रिहा करने की मांग को लेकर गुरुवार को एसएफआई और डीवाईएफआई ने रेल मंत्री का पुतला दहन किया गया. एसएफआई के जिला संयोजक अभिमन्यु राव ने कहा कि केंद्र सरकार […]
विज्ञापन
एसएफआई व डीवाइएफआइ ने स्टेशन परिसर में की नारेबाजी
बेतिया : रेलवे निजीकरण के खिलाफ और इसके विरुद्ध आंदोलन कर रहे छात्र युवाओं को अविलंब रिहा करने की मांग को लेकर गुरुवार को एसएफआई और डीवाईएफआई ने रेल मंत्री का पुतला दहन किया गया.
एसएफआई के जिला संयोजक अभिमन्यु राव ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा रेलवे को निजी कंपनियों के हाथों से बेचने को कोशिश जो हो रहा है. नीति विरोधी एवं जनविरोधी नीति है. जब सासाराम में छात्रों ने इसका विरोध रेलवे स्टेशन 25 तारीख को बंद कर के विरोध जताया तो छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर जेल के अंदर भेज दिया गया, जो छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय एवं खिलवाड़ है.
मौके पर डीवाईएफआई के जिला मंत्री मोहम्मद हनीफ, महफुज रजा, अमन सिद्दीकी, नीतीश कुमार, सनी खान, सोनू कुशवाहा, निर्भय त्रिवेदी, भोला कुशवाहा, पूर्व छात्र नेता शंकर शरण राव ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




