मीना बाजार से छात्रा अगवा

बेतिया : शहर के मीना बाजार इलाके से कतिपय तत्वों द्वारा एक छात्रा का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया. मामले में खिरियाघाट निवासी छात्रा के पिता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता के शिकायत पर नगर के मीठा टोली निवासी आशीष कुमार, […]
बेतिया : शहर के मीना बाजार इलाके से कतिपय तत्वों द्वारा एक छात्रा का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया. मामले में खिरियाघाट निवासी छात्रा के पिता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता के शिकायत पर नगर के मीठा टोली निवासी आशीष कुमार, मुन्ना कुमार, संदीप कुमार, आदर्श कुमार, पप्पू कुमार तथा जमाना टोला के विकास कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. छात्रा के पिता ने बताया है कि आशीष एक कोचिंग संस्थान में उसकी पुत्री के साथ पढ़ता था. उसकी पुत्री मीना बाजार में गई थी. इसी दौरान आरोपियों ने उसकी पुत्री को गायब कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




