आम तोड़ने के विवाद में चली गोली, चार धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

चनपटिया : सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के पारसा गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि-विवाद व आम तोड़ने को लेकर गोली चलने का मामला उजागर हुआ है. हालांकि गोली चलने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. वैसे पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुट […]
विज्ञापन
चनपटिया : सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के पारसा गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि-विवाद व आम तोड़ने को लेकर गोली चलने का मामला उजागर हुआ है. हालांकि गोली चलने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. वैसे पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार सिरिसिया ओपी के पारसा निवासी अजय गिरी, अंजय गिरी तथा जोखू साह व हीरामन साह के बीच में भूमि-विवाद चल रहा है. इस बीच शुक्रवार को हीरा साह व हीरामन साह आम तोड़ रहे थे. तभी अजय गिरी, अंजय गिरी व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के द्वारा आम तोड़ने से मना किया गया.
इस पर दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ. मामले में हिरामन ने अजय गिरी, अंजय गिरी व अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष पुण्यकाम समर्थ ने बताया कि गोली चलने की बात सामने आई है. मामले में दोनों पक्षों से दो-दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि परसा गांव निवासी शिशु देवी व हीरामन साह के बीच भूमि-विवाद पूर्व से चला आ रहा है. शुक्रवार को हीरामन साह उक्त जमीन पर लगे बागीचे में आम तोड़ रहे थे. तभी शिशु देवी के परिजन अजय गिरी, अंजय गिरी व अन्य अज्ञात आम तोड़ने से मना किया. इस पर विवाद हुआ. इसी बीच गोली चलाई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




