ePaper

बेतिया में ट्रक व टेंपो की टक्कर में एएसआई की मौत, चालक गंभीर

Updated at : 23 Jun 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया में ट्रक व टेंपो की टक्कर में एएसआई की मौत, चालक गंभीर

बेतिया : मनुआपुल ओपी क्षेत्र के सियारोसती गांव के समीप ट्रक व टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एएसआई दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. एमजेके अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. दीपक योगापट्टी थाने में तैनात थे. वह बांका के रहने वाले थे. इस घटना में टेंपो चालक गंभीर […]

विज्ञापन

बेतिया : मनुआपुल ओपी क्षेत्र के सियारोसती गांव के समीप ट्रक व टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एएसआई दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. एमजेके अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. दीपक योगापट्टी थाने में तैनात थे. वह बांका के रहने वाले थे. इस घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. एमजेके अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया है.

मनुआपुल ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. उसका चालक हिरासत में है. बताया जाता है कि शुक्रवार को जमादार दीपक सिंह अपने घर (बांका) जाने के लिए टेंपो पर सवार होकर बेतिया आ रहे थे.
जैसे ही टेंपो सियरोसतीगांव के समीप पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. घटना में टेंपो चालक व जमादार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल ओपी प्रभारी संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जबकि ट्रक को जब्त करते हुए उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन