बोले PM मोदी, हम पर जो बुरी नजर डालेगा उस पर उतनी ही शक्ति से वार किया जायेगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2019 9:02 PM

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर (बिहार) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि आतंकवाद एवं नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर उनकी सरकारी की नीति स्पष्ट है, जबकि कांग्रेस अलगाववादियों और नक्सलवादियों को समर्थन देने वालों को ‘‘देशद्रोह के कानून से मुक्ति दिलाने’ की बात कर रही है. ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर (बिहार) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि आतंकवाद एवं नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर उनकी सरकारी की नीति स्पष्ट है, जबकि कांग्रेस अलगाववादियों और नक्सलवादियों को समर्थन देने वालों को ‘‘देशद्रोह के कानून से मुक्ति दिलाने’ की बात कर रही है. ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाल्मीकिनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपने जो मजबूत सरकार बनायी है उसने स्पष्ट संदेश दुनिया को दिया है कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा. हम पर जो बुरी नजर डालेगा उस पर उतनी ही शक्ति से वार किया जायेगा.’ उन्होंने कहा कि आतंक हो या फिर आतंक के मददगार, ‘‘घर में घुस कर मारा जायेगा. वे अगर गोली चलायेंगे तो मोदी गोला चलायेगा.’

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारी नीति साफ है. हमारी नीति और रणनीति का दम आज पूरी दुनिया देख रही है. वहीं कांग्रेस और राजद की नीति क्या है? वो उन्हें खुद मालूम नहीं. कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये नामपंथी और दामपंथी देश के टुकड़े टुकड़े करने का इरादा रखने वालों के साथ खड़े हैं.’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने ‘‘ढकोसलापत्र में कहा है कि जम्मू कश्मर में सेना को कम करेगी, जवानों को जो विशेष अधिकारी मिले हैं, उसे खत्म करेगी. उन्होंने कहा कि आप हैरान रह जायेंगे कि 70 साल से जवान खून बहा रहे और घोषणापत्र में ये लोग ऐसी बाते कह रहे हैं जैसी भाषा पाकिस्तान बोलता है.’ मोदी ने कहा, ‘‘ये लोग अलगाववादियों और नक्सलवादियों को समर्थन देने वालों को देशद्रोह के कानून से मुक्ति दिलाने की बात कर रहे हैं. ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन