बेहतर प्रदर्शन पर आशा, आंगनबाड़ी व पर्यवेक्षिका को मिलेंगे " 2.50 लाख
Updated at : 27 Apr 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

पोषण पर बेहतर कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए होगा चयन वर्ष 2018-19 में पोषण अभियान के अंतर्गत किये गये कार्यों का होगा मूल्यांकन बेतिया : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पोषण पर बेहतर कार्य करने वालों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने का फैसला […]
विज्ञापन
पोषण पर बेहतर कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए होगा चयन
वर्ष 2018-19 में पोषण अभियान के अंतर्गत किये गये कार्यों का होगा मूल्यांकन
बेतिया : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पोषण पर बेहतर कार्य करने वालों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने का फैसला लिया है. इसके लिए वर्ष 2018-19 के दौरान पोषण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को इंसेंटिव आधारित पुरस्कार दिया जाएगा. सहायक निदेशक आईसीडीएस सह नोडल अधिकारी श्वेता सहाय ने पत्र के माध्यम से इसके विषय में विस्तार से जानकारी दी है.
पत्र में बताया गया है कि विभिन्न स्तरीय पुरस्कार वितरण के लिए एसओपी तैयार किया गया है. राज्य के सभी आईसीडीएस जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को पुरस्कार के लिए चिन्हित कर्मियों की सूची निदेशालय को उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया है.
जिले स्तर पर तैयार की गयी सूची की हार्डकॉपी को निदेशालय भेजने के साथ इसकी जानकारी ऑनलाइन भी उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. इंसेंटिव अवार्ड के लिए चयन की प्रक्रिया भारत- सरकार द्वारा प्रेषित मार्ग-दर्शिका के अनुसार की जाएगी. यह मार्ग-दर्शिका पोषण अभियान के प्रशासनिक अनुमोदन के आलोक में तैयार की गयी है. इसमें राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रकार के पुरस्कार होंगे. पहला पुरस्कार सर्वोतम जिला का होगा जिसमें राज्य से एक जिले को चुना जाएगा.
इस पुरस्कार में प्रमाण पत्र के साथ मेडल दिया जाएगा. दूसरा पुरस्कार राज्य से एक सर्वोतम परियोजना या प्रखंड का होगा जिसमें प्रमाण पत्र के साथ मेडल दिया जाएगा. तीसरा पुरस्कार क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करने वाले आंगनवाड़ी, सेविका, सहायिका, आशा, एएनएम एवं महिला पर्यवेक्षकों को संयुक्त रूप से पोषण पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा. इसके लिए राज्य से किन्हीं दो कर्मियों का चुनाव का होगा जिन्हें 2.5 लाख रुपये की इंसेंटिव राशि पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




