बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक के बैग लूटे

Updated at : 19 Apr 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक के बैग लूटे

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया बड़ी नहर के समीप झपट्टामार गिरोह के बदमाशों ने नौतन के सीएसपी संचालक अभिषेक कुमार द्विवेदी का बैग लूट लिया है. मामले में शिवराजपुर फुलियाखांड निवासी सीएसपी संचालक अभिषेक द्विवेदी ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया बड़ी नहर के समीप झपट्टामार गिरोह के बदमाशों ने नौतन के सीएसपी संचालक अभिषेक कुमार द्विवेदी का बैग लूट लिया है. मामले में शिवराजपुर फुलियाखांड निवासी सीएसपी संचालक अभिषेक द्विवेदी ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, अभिषेक नौतन ब्लॉक के सामने सीएसपी संचालन का केंद्र चलाते है, जो बैंक ऑफ बड़ौदा से लिंक है. मंगलवार की शाम अभिषेक सेंटर बंद कर अपने पिता के साथ बाइक से अपने घर बेतिया के बसवरिया लौट रहे थे. जैसे ही बड़ी नहर के समीप पहुंचे, पीछे से बाइक पर सवार कुछ बदमाश आए और झपट्टामार कर बैग छीन लिया तथा बसवरिया की तरफ फरार हो गए.
संचालक ने बताया कि बैग में लैपटॉप, एटीएम कार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम सेंटर की चाभी आदि जरूरी समान थे. उन्होंने कहा कि बदमाशों ने मोटी रकम लूटने के नीयत से घटना को अंजाम दिया. शुक्र था कि बैग में रकम नहीं थी. मामले में पुलिस जांच में जुट गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन