ePaper

रामनगर में वैन पर हाइवा पलटा, एक ही परिवार के आठ की मौत

Updated at : 07 Apr 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
रामनगर में वैन पर हाइवा पलटा, एक ही परिवार के आठ की मौत

डीएम ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का दिया चेक रामनगर (प.चं.) : रामनगर-लौरिया मुख्य पथ के बरजगवा गांव स्थित शाही जी के बगीचा के समीप शनिवार की सुबह गिट्टी से लदा हाईवा (बीआर 06जीए) की चपेट में आने से पिकअप (बीआर 22 जीए 8949) पर सवार एक ही परिवार के आठ लोगों […]

विज्ञापन

डीएम ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का दिया चेक

रामनगर (प.चं.) : रामनगर-लौरिया मुख्य पथ के बरजगवा गांव स्थित शाही जी के बगीचा के समीप शनिवार की सुबह गिट्टी से लदा हाईवा (बीआर 06जीए) की चपेट में आने से पिकअप (बीआर 22 जीए 8949) पर सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं हाइवा के चालक-उपचालक सहित सात लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है.
रामनगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को बेतिया रेफर कर दिया गया. जबकि अन्य का इलाज पीएचसी में चल रह है. मरने वाले सभी रामनगर प्रखंड के जोगिया गांव स्थित बलूई टोला के निवासी हैं. घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार व सैप के चालक बीएस सिंह को खदेड़ दिया.
पुलिस व प्रशासन की गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की. गुस्साये लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंची. मामले में वैन चालक नुरूल होदा खां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी. पिकअप से एक ही परिवार के आठ लोग गौनाहा थाना के माधोपुर बैरिया वलीमा में जा रहे थे.
घटनास्थल पर पहुंचे डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि के रूप में चार-चार लाख रुपये का चेक दिया. घटनास्थल पर डीएम डा. निलेश रामचंद्र देवरे, एसडीएम विजय प्रकाश मीणा, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, एएसपी अभियान धमेंद्र कुमार झा, एसडीपीओ अर्जुन लाल, सीओ विनोद कुमार मिश्रा, बीडीओ जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामनगर-लौरिया मुख्य पथ के बरगजवा गांव स्थित शाही जी के बगीचा के समीप शनिवार की सुबह करीब 10 बजे दक्षिणा दिशा से पिकअप वैन और गिट्टी लदा हाईवा रामनगर (उत्तर दिशा) की ओर आ रहा था. इसी बीच बगीचा के समीप हाईवा ने ओवरटेक किया. इससे पिकअप असंतुलित हो गयी और सड़क के बगल में गड्ढे में पलट गयी. उसी दौरान हाईवा चालक भी अपना संतुलन खो बैठा और वह पिकअप वैन पर पलट गया. इससे वैन पर सवार आठ लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन