रिलायंस जियो की ओएफसी केबल बिछाने वाली मशीन जब्त
Updated at : 03 Apr 2019 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

बिना अनुमति एनएच को काटने की तैयारी में थे, नगर परिषद प्रशासन ने की कार्रवाई बेतिया : शहर के छावनी से पहले शंकर नेत्रालय के पास नवनिर्मित एनएच को बिना किसी भी विभाग की अनुमति के काटने की तैयारी करते हुए मशीन को स्थानीय वार्ड के जमादार की सूचना पाते ही नगर परिषद कर्मियों तथा […]
विज्ञापन
बिना अनुमति एनएच को काटने की तैयारी में थे, नगर परिषद प्रशासन ने की कार्रवाई
बेतिया : शहर के छावनी से पहले शंकर नेत्रालय के पास नवनिर्मित एनएच को बिना किसी भी विभाग की अनुमति के काटने की तैयारी करते हुए मशीन को स्थानीय वार्ड के जमादार की सूचना पाते ही नगर परिषद कर्मियों तथा अधिकारियों ने जब्त कर लिया और नगर थाना भेजा दिया. नप कर्मियों ने बताया कि बिना अनुमति लिये ही चुपचाप रात में इस मशीन से रिलायंस जियो प्राइवेट कंपनी के लिए ओएफसी केबुल कार्य की जा रही थी.
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक जुलूम साह ने नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें स्थानीय किशुनबाग निवासी रिलायंस जियो के संवेदक रिगब वर्मा तथा हेरिजेंटल मशीन के चालक सूरज कुमार को नामजद किया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि वार्ड पांच के जमादार राजन यादव ने सूचना दी कि रिलायंस जियो कंपनी की ओर से ओएफसी केबुल बिछाने के लिए मशीन से एनएच को काटा जा रहा है.
सूचना पर इसकी सत्यापन किया गया और पाया गया कि बिना अनुमति के नगर परिषद के राजस्व को क्षति पहुंचायी जा रही है. इसके बाद एनएच काटने वाली मशीन समेत भारी संख्या में अन्य उपकरण जब्त किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




