डेढ़ लाख में दी गयी थी व्यवसायी व भाई की सुपारी

रंगदारी एवं हत्या की साजिश रचने गिरफ्तार मुजफ्फरपुर के राजेपुर गांव निवासी आरोपी ने किया खुलासा मझौलिया : थाना के सामने सीमेंट व्यवसायी रवींद्र कुशवाहा की दुकान पर दिनदहाड़े गोली चलाने से कर्मचारी बीगू मांझी के घायल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के […]
रंगदारी एवं हत्या की साजिश रचने गिरफ्तार मुजफ्फरपुर के राजेपुर गांव निवासी आरोपी ने किया खुलासा
मझौलिया : थाना के सामने सीमेंट व्यवसायी रवींद्र कुशवाहा की दुकान पर दिनदहाड़े गोली चलाने से कर्मचारी बीगू मांझी के घायल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत राजेपुर गांव का प्रियरंजन कुमार उर्फ ऋषभ राज को दबोच लिया है. उसने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि सीमेंट व्यवसायी और उसकी भाई की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी गयी थी.
इस मामले में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार ऋषभ सीमेंट व्यवसाई की हत्या की साजिश व रंगदारी की मांग सहित सभी मामलों में संलिप्त रहा है. ऋषभ द्वारा सिवान जिले के एक लड़के को तैयार किया गया था. इसमें डेढ़ लाख रुपए बतौर सुपारी देने की बात कही गई थी एवं रवीन्द्र एवं उसके भाई अखिलेश की हत्या की योजना बनाई थी.
वही थानाध्यक्ष ने बताया पूर्व में पकड़े गए 5 अपराधी जो फिलहाल मंडल कारा भागलपुर में बंद हैं. उनसे अक्सर ऋषभ मिलने जाता था तथा षडयंत्र का राज वहीं से शुरू होती है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद अभियुक्तों में विश्वजीत कुमार उर्फ गोलू, एवं पिंटू अभी भी फरार चल रहे हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. वे भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.
थानाध्यक्ष ने बताया कि सीमेंट व्यवसायिक की हत्या की साजिश में मुख्य रूप से मुकेश पाठक गिरोह एवं अश्वनी कुमार उर्फ गोलू दूबे गिरोह द्वारा कराई जा रही है. पुलिस उन दोनों को भी रिमांड पर लेकर जल्द ही पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद भी रविंद्र कुशवाहा द्वारा रंगदारी के रूप में 20 लाख रुपए नहीं देने पर अपराधी हर कीमत पर रविंद्र कुशवाहा की हत्या कर देने पर आमादा थे.
परंतु जिला पुलिस कप्तान एवं तकनीकी सेल के अधिकारी एवं मझौलिया पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों का मंसूबा सफल नहीं हो पाया. वहीं अपराधी पकड़े जा रहे हैं. वही थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी द्वारा भागलपुर जेल में बंद अपराधी से मिला एवं बीस हजार लेकर हथियार एवं सिम की खरीददारी की थी. जो हथियार अमवा मन से पुलिस द्वारा बरामद किया गया था.
रंगदारी, हत्या की साजिश एवं गोली चलाने में अब तक नौ अपराधी हुए गिरफ्तार
इस सिलसिले में मझौलिया पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व में सोहन पटेल, मणि भूषण उर्फ मानव चौबे, अश्वनी कुमार उर्फ गोलू, संजीत चौधरी आदि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तथा पुलिस इस मामले को लेकर शांत बैठी थी. तभी अचानक 15 मार्च एवं 21 मार्च को दोबारा सीमेंट व्यवसाईक रविंद्र कुशवाहा के मोबाइल पर फोन कर अपराधियों द्वारा द्वारा 20 लाख रुपए की मांग कर दी गई. नहीं देने पर सगे दोनों भाइयों की हत्या की धमकी दी गई.
इस मामले में रविंद्र कुशवाहा के आवेदन पर 22 मार्च को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी उपरांत मोबाइल जांच क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया से तीन शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेजा. बताते चलें कि एक तरफ जहां शातिर अपराधी जेल में बंद होकर भी सीमेंट व्यवसाई की हत्या करने कि साजिश रचते चले जा रहे हैं. वहीं पुलिस की तत्परता से अपराधी जेल की सलाखों के पीछे जा रहे हैं तथा उनके सभी साजिशों का भंडाफोड़ होता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




