एटीएम कार्ड बदल महिला के 30 हजार रुपये उड़ाये

बेतिया : चनपटिया थाने के बकुचिया निवासी एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर साइबर बदमाशों ने बैंक खाते से 30 हजार रुपए उड़ा लिया है. पीड़ित जयप्रकाश तिवारी की पत्नी रुचि तिवारी चनपटिया थाना क्षेत्र के बकुचिया की रहने वाली है. इस संबंध में नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि […]
बेतिया : चनपटिया थाने के बकुचिया निवासी एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर साइबर बदमाशों ने बैंक खाते से 30 हजार रुपए उड़ा लिया है. पीड़ित जयप्रकाश तिवारी की पत्नी रुचि तिवारी चनपटिया थाना क्षेत्र के बकुचिया की रहने वाली है.
इस संबंध में नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि वह अपने सास के साथ शहर के हजारीमल धर्मशाला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपए की निकासी करने गई थी. निकासी में परेशानी होते देख पीछे खड़ा एक व्यक्ति रुपये निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया.
एटीएम सेंटर से बाहर निकलने के बाद बदमाश ने उनके बैंक खाते से पहले 20 हजार और फिर 10 हजारों रुपया निकाल लिया. मामले में रुचि ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




