54 उड़नदस्ता दल चुनाव में गतिविधियों पर रखेगा नजर

बेतिया : लोकसभा आम निर्वाचन को पूर्ण स्वच्छ, सफल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर छह-छह उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जो दो शिफ्टों में कार्यरत रहेगा. उड़नदस्ता दल के प्रत्येक टीम में एक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित 1/4 सशस्त्र पुलिस बलों को प्रतिनियुक्ति की […]
बेतिया : लोकसभा आम निर्वाचन को पूर्ण स्वच्छ, सफल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर छह-छह उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जो दो शिफ्टों में कार्यरत रहेगा. उड़नदस्ता दल के प्रत्येक टीम में एक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित 1/4 सशस्त्र पुलिस बलों को प्रतिनियुक्ति की गयी है.
यह उड़नदस्ता दल चौबीसों घंटे कार्यशील रहकर चुनाव प्रचार कार्य पर लगातार नजर रखेगा. विदित हो कि पश्चिम चम्पारण जिला में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं एवं एक विधानसभा क्षेत्र में औसतन 300 मतदान केंद्र हैं. प्रत्येक उड़नदस्ता दल को लगभग 100 मतदान केंद्रों की निगरानी की जिम्मेवारी दिया गया है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा उड़नदस्ता दल को निर्धारित समयावधि में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मुस्तैद रहने के लिए निदेशित किया गया है.
अगर किसी अवांछित या आपराधिक तत्वों द्वारा निर्वाचकों को डराने-धमकाने, धमकी देने, प्रभावित करने अथवा घूस देकर प्रलोभित करने का प्रयास किया जाता है तो इसे रोकने के लिए यह दल तत्क्षण प्रभावकारी कार्रवाई करेंगे. साथ ही अभ्यर्थियों तथा राजनीतिक दलों द्वारा उपगत या अधिकृत निर्वाचन संबंधी सभी शिकायतों पर भी कार्रवाई करेंगे. उड़नदस्ता दल को निदेश दिया
गया है कि लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर रिस्वत की वस्तुओं यथा-नगदी, शराब तथा गैरकानूनी वस्तुएं यथा-हथियार, गोला-बारूद के आवाजाही की शिकायत पर उन वस्तुओं को तत्क्षण जब्त करने की कार्रवाई करेंगे तथा उससे संबंधित साक्ष्य एकत्रित करेंगे. उड़नदस्ता दल द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लॉच किये गये एप के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायतों का 45 मिनट के अंदर भौतिक सत्यापन कर सहायक निर्वाची पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया जायेगा.
एसडीएम व एसडीपीओ करेंगे अनुश्रवण : जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार खर्चों, घूस की वस्तुओं का नकद या वस्तु रूप में वितरण, अवैध हथियारों, गोला-बारूद, मदिरा या असामाजिक तत्वों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए गठित उड़नदस्ता दलों की गतिविधियों का अपने स्तर से अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है. यह दल निर्वाचन की घोषणा की तारीख से कार्य करना शुरू करेगा और मतदान समाप्त होने तक कार्य करता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




