ePaper

पश्चिम चंपारण : 40 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Updated at : 12 Oct 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम चंपारण : 40 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण) : निगरानी ने गुरुवार को शिकारपुर थाने के एएसआई संतोष कुमार राम को 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. निगरानी के डीएसपी पीएन सिंह ने बताया कि संतोष के खिलाफ पुरानी बाजार वार्ड नंबर दो की जानकी देवी ने शिकायत की थी. जांच में मामला सही पाये जाने के बाद निगरानी […]

विज्ञापन

नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण) : निगरानी ने गुरुवार को शिकारपुर थाने के एएसआई संतोष कुमार राम को 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. निगरानी के डीएसपी पीएन सिंह ने बताया कि संतोष के खिलाफ पुरानी बाजार वार्ड नंबर दो की जानकी देवी ने शिकायत की थी.

जांच में मामला सही पाये जाने के बाद निगरानी की टीम ने एएसआई को मौके पर गिरफ्तार किया गया. शिकारपुर थाने में पुरानी बाजार वार्ड नंबर दो की रंजीता देवी और जानकी देवी के बीच घर में मुर्गी और बकरी के प्रवेश को लेकर झगड़ा हुआ था. मामले में रंजीता ने ओडी पर तैनात संतोष कुमार राम से मामले की शिकायत की थी. निगरानी के हत्थे चढ़नेवाला एएसआई संतोष राम सीवान जिले के सलोनेपुर का रहनेवाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन