बिहार : माओवादियों ने पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या की

Updated at : 12 Aug 2018 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : माओवादियों ने पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या की

बगहा : बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर थाना अंतर्गत गुनौली पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज सिंह के घर पर आज देर शाम माओवादियों ने हमला कर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. वाल्मीकिनगर थाने के निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है. गुनौली पंचायत की […]

विज्ञापन

बगहा : बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर थाना अंतर्गत गुनौली पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज सिंह के घर पर आज देर शाम माओवादियों ने हमला कर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. वाल्मीकिनगर थाने के निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है. गुनौली पंचायत की मुखिया घुरई देवी ने बताया कि इस घटना के बाद से उक्त गांव में दहशत व्याप्त है.

जानकारी के मुताबिक घटना लगभग7 बजे की है. बताया जाता है किपूर्व मुखिया अपने मलकौली स्थित घर पर थे तभी दर्जनों की संख्या में नक्सलियों ने उनका घर घेर लिया. इसके बाद नक्सली घर में घुस कर मुखिया पति को गोली मार दिया इस घटना के बाद से गांव में दहशत है. कोई किसी से बात नहीं कर रहा. वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गांव में पहुंच रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन