एकेडमी के एचएम से मांगी रंगदारी, बाउंड्री तोड़ी

Updated at : 01 Jun 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
एकेडमी के एचएम से मांगी रंगदारी, बाउंड्री तोड़ी

बेतिया : पिउनीबाग मोहल्ले में स्थित मिल्लत एकेडमी के प्रधानाध्यापक जफीर आलम से रंगदारी मांगी गयी है. शरारती तत्वों ने बाउंड्री को तोड़ दिया है. इस बारे में मिल्लत एकेडमी के एचएम इमामबाड़ा निवासी जफीर अहमद ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है. नगद थानाध्यक्ष ने बताया कि पिउनीबाग निवासी मुहम्मद इकबाल के खिलाफ […]

विज्ञापन

बेतिया : पिउनीबाग मोहल्ले में स्थित मिल्लत एकेडमी के प्रधानाध्यापक जफीर आलम से रंगदारी मांगी गयी है. शरारती तत्वों ने बाउंड्री को तोड़ दिया है. इस बारे में मिल्लत एकेडमी के एचएम इमामबाड़ा निवासी जफीर अहमद ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है. नगद थानाध्यक्ष ने बताया कि पिउनीबाग निवासी मुहम्मद इकबाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. केस में एचएम जफीर आलम ने बताया है कि आरोपित का घर स्कूल परिसर के समीप है. आरोपी ने रंगदारी मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर स्कूल का बाउंड्री को तोड़ दिया गया है. बाउंड्री को तोड़ आरोपी रिक्शा लगा स्कूल परिसर का अतिक्रमण का प्रयास कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन