बेतिया में शिक्षक के बेटों ने मारी बाजी, बने टॉपर

बेतिया : सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस बार शिक्षक के बेटों ने बाजी मारी है. जिले में इस बार दो टॉपर बने हैं और दोनों के पिता शिक्षक है. इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र सुधांशु कुमार व एजी चर्च स्कूल के छात्र नलिय नमित शामिल है. दोनों को परीक्षा में 96.40 फीसदी अंक […]
बेतिया : सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस बार शिक्षक के बेटों ने बाजी मारी है. जिले में इस बार दो टॉपर बने हैं और दोनों के पिता शिक्षक है. इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र सुधांशु कुमार व एजी चर्च स्कूल के छात्र नलिय नमित शामिल है. दोनों को परीक्षा में 96.40 फीसदी अंक मिले हैं. सुधांशु बगहा पुलिस जिला के धनहा ठकराहा तथा निलय शहर से सटे बरवत सेना के रहने वाले हैं. सुधांशु के पिता रमेश प्रसाद व निलय के पिता अभय कुमार श्रीवास्तव सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




