बिजली आपूर्ति हुई ठप बंदियों ने किया हंगामा
Updated at : 30 May 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : मंडलकारा बेतिया में विगत कई दिनों से बिजलीआपूर्ति ठप होने से नाराज बंदियों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया. हालांकि जेल प्रशासन ने बंदियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. इसे लेकर जेल में करीब एक घंटा तक घंटे शोर-शराबा होता रहा. बंदी जेल में बिजलीआपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज थे. बंदियों […]
विज्ञापन
बेतिया : मंडलकारा बेतिया में विगत कई दिनों से बिजलीआपूर्ति ठप होने से नाराज बंदियों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया. हालांकि जेल प्रशासन ने बंदियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. इसे लेकर जेल में करीब एक घंटा तक घंटे शोर-शराबा होता रहा.
बंदी जेल में बिजलीआपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज थे. बंदियों का आरोप था कि मंडल कारा में 623 बंदियों के रहने की व्यवस्था है. जबकि यहां दोगुने से ज्यादा कैदियों को रखा गया है. इस भीषण गर्मी में बिजलीकी सप्लाई नहीं होने से कैदियों को काफी परेशानी हो रही है. लेकिन इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से उनकी सुधि नहीं ली जा रही है.
क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण पहले से ही बंदी परेशान चल रहे हैं. इधर लगातार बिजलीआपूर्ति ठप होने से यहां उनका रहना मुहाल हो गया है. बताया जाता है कि जेल में बिजलीआपूर्ति सप्लाई करने वाले ट्रांसफारमर विगत कुछ दिनों से खराब हो गया है. जिस कारण जेल में बिजली की किल्लत हो गई है.
दूसरी ओर, गर्मी चरम पर है. इस कारण बंदियों की परेशानी और बढ़ गई है. कई बार बंदियों ने इस संबंध में जेल प्रशासन से व्यवस्था सुधार की मांग कर चुके हैं. इस बात पूछे जाने पर जेल अधीक्षक रमेश प्रसाद ने जेल में हो हंगामा की घटना से इनकार किया. जब उनसे जानने की कोशिश की गई कि क्या जेल में बिजलीआपूर्ति नहीं हो रही है तो उन्होंने फोन काट दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




