पानी व्यवसायी के घर से चोरों ने उड़ाये मोबाइल व कंप्यूटर
Updated at : 29 May 2018 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

मुफस्सिल थाने के छोटा बरवत गांव की है घटना बेतिया : पानी के व्यवसायी के घर में घुसकर चोरों ने करीब एक लाख का इॅलेक्ट्रोनिक व कीमती समान को उड़ा लिया है. चोरी गए समान में दो मोबाइल फोन, एक कंप्यूटर आदि शामिल है. घटना मुफस्सिल थाना के छोटा बरवत गांव की बतायी गयी है. […]
विज्ञापन
मुफस्सिल थाने के छोटा बरवत गांव की है घटना
बेतिया : पानी के व्यवसायी के घर में घुसकर चोरों ने करीब एक लाख का इॅलेक्ट्रोनिक व कीमती समान को उड़ा लिया है. चोरी गए समान में दो मोबाइल फोन, एक कंप्यूटर आदि शामिल है. घटना मुफस्सिल थाना के छोटा बरवत गांव की बतायी गयी है. चोरी की घटना के बावत व्यवसायी छोटा बरवत निवासी अभय कुमार ने मुफस्सिल थाने में चोरी की घटना की शिकायत की है. व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दी है.
घटना के बाबत पानी व्यवसायी अभय कुमार ने बताया है कि रविवार की देर रात खाना खाकर सपरिवार सो गए. करीब डेढ़ बजे रात्रि में व्यवसायी की नींद खुली, तो आवाज सुनी. लाइट जला कर देखा, तो कमरे में समान इधर-उधर विखरा पड़ा था. कमरे में रखा गया दो मोबाइल फोन, एक कंम्प्यूटर व कई कीमती समान गायब था. चोरी गए समानों की कीमत करीब एक लाख व्यवसायी ने बतायी है. मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है.
भेड़िहरवा गांव में लाखों की चोरी
नौतन. थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा गांव में सुरेश ठाकुर के घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के समान की चोरी कर फरार हो गए. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कर न्याय की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश ठाकुर के घर में चोरी की घटना हुई है. बैंक पासबुक समेत कपड़ा और बर्तन की चोरी कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




