एक की मौत हादसा. मोटरसाइकिल ने मारी ठोकर

Updated at : 29 Mar 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
एक की मौत हादसा. मोटरसाइकिल ने मारी ठोकर

बेतिया : लौरिया मुख्य मार्ग के मिश्रौली चौक के समीप मंगलवार की रात बाइक के ठोकर से एक ग्रामीण की मौत हो गयी. बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. जबकि बाइक चालक को पटना रेफर कर […]

विज्ञापन

बेतिया : लौरिया मुख्य मार्ग के मिश्रौली चौक के समीप मंगलवार की रात बाइक के ठोकर से एक ग्रामीण की मौत हो गयी. बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. जबकि बाइक चालक को पटना रेफर कर दिया गया है. दो घायलों की चिकित्सा एमजेके अस्पताल में जारी है. शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी अफताब आलम चौक से अपने घर वापस आ रहा था. इसी दौरान लौरिया की ओर से आ रही बाइक ने उसे ठोकर मार दी.
इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए उसे एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उसे पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के क्रम में अफताब आलम की मौत हो गई़ बाइक सवार रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल गांव निवासी कृष्णा साह व बाइक पर सवार अनु कुमारी व रानी कुमारी घायल हो गये. इन सभी को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन