पति को ढूंढते उसके घर पहुंची नोएडा में कार्यरत रांची की युवती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नोएडा में रहते हुए दोनों ने रचायी थी शादी, युवती के पहुंचने पर परिजनों ने पहचानने से किया इनकार छह माह पहले घर लौट आया था पति, यहां आने के बाद से नहीं हुआ था दोनों से संपर्क नरकटियागंज : पति के लौटने का इंतजार करते करते थक जाने के बाद नोएडा से इंसाफ की […]
विज्ञापन
नोएडा में रहते हुए दोनों ने रचायी थी शादी, युवती के पहुंचने पर परिजनों ने पहचानने से किया इनकार
छह माह पहले घर लौट आया था पति, यहां आने के बाद से नहीं
हुआ था दोनों से संपर्क
नरकटियागंज : पति के लौटने का इंतजार करते करते थक जाने के बाद नोएडा से इंसाफ की गुहार लगाने के लिए पत्नी सोमवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस से नरकटियागंज पहुंची़ इसके बाद उसने थाने पहुंच कर अपनी आपबीती अधिकारियों को बताई़ पीड़िता ने बताया कि छह माह से वो अपने पति का इंतजार करती रही़ लंबे इंतजार के बाद जब उसका पति नही आया़ इस बीच उसका मोबाइल भी लगातार स्वीच आफ मिल रहा था.
काफी खोजबीन के बाद उसके घर का पता लगा कर जब वह सोमवार को अपने पति के घर शिकारपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर मंझरिया पहुंची तो परिजनों ने उसे पहचानने तक से इंकार कर दिया़ उसे घर में तक नहीं घुसने दिया गया़ पति तक से उसे नहीं मिलने दिया गया़ जिसके बाद वो इंसाफ के लिए थाने पहुंची़ न्याय के लिए पहुंची पीडिता किरण देवी झारखंड के रांची की रहने वाली है़ वो नोयडा में रह कर कार्य करती है. इसी बीच उसकी मुलाकात गौरीपुर मंझरिया निवासी अब्दुल अंसारी से हुई़ अब्दुल भी वहां बढ़ई का काम करता था़ धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ने के बाद दोनों साथ साथ रहने लगे़ लगभग एक साल पूर्व दोनों ने मंदिर में जा कर शादी रचा ली़
शादी के छह माह तक दोनों साथ साथ रहे़ लेकिन छह माह पूर्व वो परिजनों से मिलने की बात कह अपने घर आया़ उसके बाद से वह आज तक नही लौटा़ थानाध्यक्ष सी़पी़ गुप्ता ने बताया कि पीडिता से प्राप्त आवेदन के आलोक में पूरे मामले की जांच की जा रही है़ जांचोंपरांत अग्रतर कार्रवाई की जायेगी़
दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला : नरकटियागंज दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है़ इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर उसके पति सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है़ पीड़िता रीमा देवी ने बताया कि लगभग साढे तीन वर्ष उसकी शादी लौकरिया निवासी बबलू साह से हुई थी़ कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चला़ उसके बाद दहेज में पचास हजार व बाइक की मांग की जाने लगी़ परिजनों के द्वारा दहेज में बाइक व रूपया नही दिये जाने की असमर्थता जताने पर ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा प्रताडित किया जाने लगा़ नौबत यहां तक आ गई
कि उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया़ जिसके बाद उसने न्याय के लिए थाने का रूख किया़ थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडिता के आवेदन पर पति बबलू साह, राजबलि साह, सिकंदर साह व आशा देवी पर दहेज के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है़ जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










