ePaper

बिहार : बेतिया में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर पादरी के साथ मारपीट

Updated at : 26 Feb 2018 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बेतिया में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर पादरी के साथ मारपीट

बेतिया : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बस स्टैंड में आज असामाजिक तत्वों ने धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाते हुए एक चर्च के पादरी और उनके कुछ अनुयायियों के साथ मारपीट की. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया. उन्होंने […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बस स्टैंड में आज असामाजिक तत्वों ने धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाते हुए एक चर्च के पादरी और उनके कुछ अनुयायियों के साथ मारपीट की. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने आरोप लगाया है कि पादरी और उनके अनुयायी धर्म परिवर्तन करा रहे थे. जयंतकांत ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

पादरी जोसेफ और उनके अनुयायी बेतिया के जेम्स सेंट पॉल चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेने जा रहे थे. उसी बस में बैठे एक यात्री ने अनुयायियों से पूछा कि वे कहां जा रहे हैं. बाद में जब बस बेतिया शहर में प्रवेश करने लगी तब उक्त यात्री ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बस के स्टैंड पहुंची तभी दर्जनों बाइक पर सवार युवकों व अन्य लोगों ने जोसेफ के महिला एवं पुरुष अनुयायियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जोसेफ और उनके अनुयायियों को अपने साथ थाना लाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन