डीइओ को गिरफ्तार कर 31 जनवरी को पेश करने का जारी हुआ है आदेश

Updated at : 30 Jan 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
डीइओ को गिरफ्तार कर 31 जनवरी को पेश करने का जारी हुआ है आदेश

बेतिया : नगर के लालबाजार की रहने वालीं अर्चना कुमारी शर्मा ने नगर थाने में आवेदन देकर खुद के हत्या के प्रयास व 1.37 लाख रुपये लूटने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. इनका आरोप है कि इनके घर में घुसे शस्त्रधारी आरोपियों ने यह घटना की है. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामला पूर्व […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर के लालबाजार की रहने वालीं अर्चना कुमारी शर्मा ने नगर थाने में आवेदन देकर खुद के हत्या के प्रयास व 1.37 लाख रुपये लूटने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. इनका आरोप है कि इनके घर में घुसे शस्त्रधारी आरोपियों ने यह घटना की है. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामला पूर्व के विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. महिला के शिकायत पर क्रिश्चन क्वार्टर चिकपट्टी निवासी सूरज उर्फ राघवेन्द्र कुमार सिंह, रतन सिंह, राजा, शिवम सिंह समेत आधा दर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. अर्चना ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी उससे 20 लाख रुपया रंगदारी मांग रहे थे, उसके पति बाहर रहते है. इधर दोपहर तीन बजे आरोपी देशी पिस्तौल व बंदूक से लैस होकर घर में घुस गये. वें लोग हत्या करने का प्रयास कर रहे थे. महिला ने किसी तरह बचाव किया तो घर में रखे 1.37 लाख रुपया लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन