आज शान से लहरायेगा प्यारा तिरंगा झंडा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस. सज-धज कर तैयार हुआ शहर, जगह-जगह आज होगा झंडोत्तोलन बेतिया : आज शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा शान से लहरायेगा. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मुख्य समारोह ऐतिहासिक बड़ा रमना स्थित महाराजा स्टेडियम में होगा. जिलाधिकारी डा़ निलेश रामचन्द्र देवरे एसपी जयंत कांत परेड के निरीक्षण करने […]
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस. सज-धज कर तैयार हुआ शहर, जगह-जगह आज होगा झंडोत्तोलन
बेतिया : आज शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा शान से लहरायेगा. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मुख्य समारोह ऐतिहासिक बड़ा रमना स्थित महाराजा स्टेडियम में होगा. जिलाधिकारी डा़ निलेश रामचन्द्र देवरे एसपी जयंत कांत परेड के निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. वहीं अन्य सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों,स्कूलों, ग्राम पंचायत, थाना, प्रखंड कार्यालय आदि पर भी झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.
महाराजा स्टेडियम में झंडोत्तोलन सुबह नौ बजे से किया जायेगा. यहां आयोजन को लेकर सभी को जिम्मेवारी सौंप दी गयी है.गुरुवार को अधिकारियों ने महाराजा स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का भी जायजा लिया. इस दौरान मंच, बैरिकेडिंग व अन्य कार्यक्रमों को लेकर मौजूद कर्मियों से अधिकारियों ने जानकारी ली. कुछ कमियां दिखी. जिसे तत्काल दुरूस्त करने का निर्देश दिया. डीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर तमाम कार्यक्रम होंगे. कई विभागों की ओर से झांकी निकाली जायेगी. इसमें डीआरडीए की ओर से लोहिया स्वच्छता अभियान पर, पीएचइडी की ओर से हर घर नल जल, जीविका द्वारा नुक्कड़ नाटक, आईसीडीएस द्वारा पोषाहार, स्वास्थ्य विभाग की ओेर से टीकाकरण, सर्व शिक्षा अभियान द्वारा डीआरसीसी के कार्यक्रम की झांकी निकाली जायेगी. वहीं उत्पाद विभाग की ओर से मद्य निषेध, परिवहन विभाग द्वारा रेलवे क्रासिंग दुर्घटना, कृषि विभाग की ओर से समेकित कृषि प्रणाली पर झांकी निकाली जायेगी.
स्कूलों व कॉलेजों में भी तैयारी पूरी : गणतंत्र दिवस को लेकर निजी स्कूलों के बच्चों में ज्यादा उमंग देखा जा रहा है. निजी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी पूरे जोश खरोश से है. शिक्षक-शिक्षिका के निगरानी में बच्चें सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास करते देखे गये.
मझौलिया : गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखंड मुख्यालय समेत जयश्री शुगर चीनी मिल, थाना परिसर तथा बैंक में झंडाेत्तोलन की तैयारी अंतिम चरण में है. जयश्री शुगर मिल प्रशासन यूके सिंह ने बताया कि झंडाेत्तोलन के दौरान सभी मुख्य अतिथियों को किसान भाइयों को आमंत्रित किया गया है. सुरक्षा गार्ड की ओर से सलामी को लेकर सुरक्षा गार्ड अधिकारी गंगासागर सिंह ने गार्डों को सलामी परेड का अवलोकन करा रहे हैं. वहीं चीनी मिल के तरफ से थाना, अंचल और प्रखंड परिसर में झंडा फहराने वाले स्थल को रंग-रोगन कराया गया है. वहीं सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि निर्धारित समय अनुसार झंडाेत्तोलन कार्यक्रम किया जाएगा. उसके बाद महादलित बस्ती में भी झंडाेत्तोलन का कार्यक्रम किया जाएगा.
मुख्य बातें
गणतंत्र दिवस को लेकर जगह-जगह होगा कार्यक्रम के आयोजन, महाराजा स्टेडियम में डीएम करेंगे ध्वजारोहण
सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में भी होगा झंडोत्तोलन, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर पूरे दिन जुटे रहे अधिकारी
झंडोत्तोलन का समय
महाराजा स्टेडियम-नौ बजे सुबह
समाहरणालय प्रागंण- 10.15 बजे
विकास भवन परिसर- 10.20 बजे
पुलिस अधीक्षक कार्यालय-10.25 बजे
जिला परिषद कार्यालय- 10.30 बजे
अनुमंडल कार्यालय- 10.35 बजे
गृहरक्षावाहिनी कार्यालय- 10.45 बजे
पुलिस केंद्र- 10.55 बजे
महादलित टोला- 11.25 बजे से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










