बेतिया में कपड़ा व्यवसायी से 5.50 लाख रुपये की लूट

बेतिया : शहर के लाल बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी अमित कुमार गुप्ता से अपराधियों ने पांच लाख 50 हजार रुपये लूट लिये. लूटकांड को अंजाम बाइक सवार अपराधियों ने तीन लालटेन चौक के समीप दिया. अमित नेपाल में कपड़े का व्यवसाय करते हैं. लूटकांड की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान घटनास्थल पर पहुंचे. […]
बेतिया : शहर के लाल बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी अमित कुमार गुप्ता से अपराधियों ने पांच लाख 50 हजार रुपये लूट लिये. लूटकांड को अंजाम बाइक सवार अपराधियों ने तीन लालटेन चौक के समीप दिया. अमित नेपाल में कपड़े का व्यवसाय करते हैं. लूटकांड की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान घटनास्थल पर पहुंचे.
बाइक सवार अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. बताया जाता है कि कपड़ा व्यवसायी अमित कुमार अपने चाचा के साथ पैसे की निकासी के लिए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में गये हुए थे. बैंक से 5.50 लाख की निकासी कर दोनों घर के लिए चल पड़े. अमित ने चाचा से घर जाने की बात कह पैसों से भरा झोला अपने पास रख लिया. होटल में खाना खाकर हाथ धो रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मार रुपये का बैग छीन लिया और भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




