जयंत कांत बने पश्चिमी चंपारण के नये एसपी
Updated at : 02 Jan 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : जमुई में नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ सुर्खियों में रहनेवाले आइपीएस जयंत कांत पश्चिमी चंपारण जिले के एसपी बनाये गये हैं. मूलरूप से उत्तरप्रदेश के लखनऊ के रहनेवाले जयंत 2009 बैच के अधिकारी हैं. इसी सप्ताह वह बेतिया में 34वें एसपी के पद पर कमान संभालेंगे. यहां के एसपी रहे विनय कुमार की […]
विज्ञापन
बेतिया : जमुई में नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ सुर्खियों में रहनेवाले आइपीएस जयंत कांत पश्चिमी चंपारण जिले के एसपी बनाये गये हैं. मूलरूप से उत्तरप्रदेश के लखनऊ के रहनेवाले जयंत 2009 बैच के अधिकारी हैं. इसी सप्ताह वह बेतिया में 34वें एसपी के पद पर कमान संभालेंगे. यहां के एसपी रहे विनय कुमार की डीआइजी पद में प्रोन्नति के बाद जयंत कांत को एसपी बताया गया है. विनय कुमार अब मगध रेंज का डीआइजी के पद अपनी सेवाएं देंगे.
प्रभात खबर’ से फोन पर बातचीत में नवागत एसपी जयंत कांत ने बताया कि लॉ एंड आर्डर बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी. अपराध व अपराधियों पर रोकथाम लगे, इसको लेकर रणनीति के तहत काम होगा. सभी शिकायतें थाना स्तर पर ही निबट जायें, इसको लेकर विशेष नजर रहेगी. पुलिस अधिकारियों को टास्क देकर उनकी जवाबदेही तय की जायेगी. श्री कांत ने बताया कि सरकार की ओर जो भी निर्देश प्राप्त होगा, उसे पूरा किया जायेगा. कांत करीब तीन साल से जमुई में एसपी पद पर थे. इस दौरान उन्होंने कई हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी. हालांकि, उनके लिए कई चुनौतियां भी होंगी. सबसे बड़ी चुनौती मोतिहारी के अगवा व्यवसायी अमित मामले का खुलासा करना होगा. इसके अलावा लगातार बढ़ रहे रंगदारी व लूट के मामलों को रोकना भी चुनौती होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




