बिहार : बेतिया में अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती का मिला शव, ऑनर किलिंग की आशंका

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में संदिग्ध आॅनर कीलिंग के तहत दो नाबालिगों की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने आज बताया कि मृतकों में मुकेश कुमार और नूरजहां खातून शामिल हैं. दोनों के शव नौतन प्रखंड में अलग-अलग स्थानों से बरामद किये गये है. […]
बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में संदिग्ध आॅनर कीलिंग के तहत दो नाबालिगों की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने आज बताया कि मृतकों में मुकेश कुमार और नूरजहां खातून शामिल हैं. दोनों के शव नौतन प्रखंड में अलग-अलग स्थानों से बरामद किये गये है.
विनयकुमार ने बताया कि इस सिलसिले में लड़की के भाई अलाउद्दीन अंसारी और चाचा गुलशनोवर और अमीर मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि अलाउद्दीन ने पूछताछ के क्रम में यह स्वीकारा था कि उसे अपने दो चाचा की मदद से मुकेश और नूरजहां की हत्या कर दी थी. विनय ने बताया कि मुकेश के शव को पुलिस ने लड़की के घर से दो किलोमीटर दूर सरेह गांव से तथा लड़की के शव को चंद्रावती नदी के समीप से बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




