ePaper

खेत में मिला वृद्ध का शव, ठंड से मौत की आशंका, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Updated at : 17 Dec 2025 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Today 17 December

झारखंड में सुबह छाया रहा धुंध. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र में एक खेत से बुजुर्ग का शव मिला है. आशंका जतायी जा रही है कि ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी है. रांची के कांके में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है. झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: झारखंड के सभी जिलों में लोगों को शीतलहर और प्रचंड ठंड से अभी थोड़ी राहत है. हालांकि, ग्रामीण इलाकों में अब भी कहीं-कहीं लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. आशंका जतायी जा रही है कि बुजुर्ग की मौत ठंड लगने से हुई है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में आज का मौसम सर्द रहा. राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. डालटनगंज और बोकारो के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी.

रांची के कांके का न्यूनतम तापमान झारखंड में सबसे कम

मौसम केंद्र रांची के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में रिकॉर्ड किया गया. रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. इस दौरान कहीं वर्षा नहीं हुई. राज्य में कहीं अधिकतम या न्यूनतम तापमान में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रहा.

झारखंड में आज सुबह छाया रहेगा कोहरा

बुधवार को झारखंड के मौसम की बात करें, तो सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी. अगले 4 दिन तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे हैं. राजधानी रांची का मौसम भी सर्द रहेगा. यहां अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है.

Jharkhand Weather Today: खेत में पड़ा मिला वृद्ध का शव

सोनाहातू थाना क्षेत्र के हेसाहातू गांव के एक खेत में मंगलवार को 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव मिला. ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते में वृद्ध व्यक्ति किसी कारण से गिर गया होगा. सोमवार को रात भर खेत में पड़ा रहा, जिससे उसकी मौत हो गयी होगी. मृतक की पहचान राहे थाना क्षेत्र के ईचाहातू गांव के गुरुचरण महतो (65) के रूप में हुई है. शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि गुरुचरण महतो सोमवार को अपनी बेटी के यहां से शाम में निकला था. इसी दौरान खेत में गिरने और ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चतरा जिले में ठंड से लोगों का जीना हुआ मुहाल

चतरा जिले में इन दिनों ठंड बढ़ी हुई है. सुबह-शाम कोहरा छाया रहता है, जिससे लोग परेशान हैं. दिन भर ठंडी हवाएं चलतीं हैं. शाम होते ही सड़कें वीरान हो जाती हैं. सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है. जिला प्रशासन ने अब तक जरूरतमंदों को कंबल नहीं दिया है. इसलिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है. आदिम जनजाति के लोग खुले आसमान के नीचे जीवन बसर करने को मजबूर हैं.

दुमदुमी पंचायत के 480 गरीबों को मुखिया ने दिया कंबल

देवघर जिले के सारठ प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में मुखिया मो शमीम अंसारी ने 480 गरीबों को कंबल दिया है. दुमदुमी पंचायत के दुमदुमी, अमडीहा, शेरडीह, गुड़ बाद, बेलमो, बहादुरपुर, फुदनीसारे, संतालडीह, लाहरबेड़ा और सारंडा गांव के 480 गरीबों ने कंबल खरीदकर गरीबो के बीच इसका वितरण किया.

इसे भी पढ़ें

बिंदापाथर में ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण इलाकों में अलाव की भी व्यवस्था नहीं

झारखंड को शीतलहर से राहत, कांके का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड के कई जिलों में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री हुआ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola