झारखंड को शीतलहर से राहत, कांके का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री

ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग. फोटो : एएनआई
Jharkhand Weather: झारखंड को ठंड से तो राहत नहीं मिली है, लेकिन शीतलहर से थोड़ी राहत जरूर मिली है. मौसम विभाग ने बताया है कि 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेड राजधानी रांची के कांके में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रहा. रांची, चाईबासा, डालटनगंज और जमशेदपुर का मौसम कैसा रहा, यहां पढ़ें.
Table of Contents
Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को अभी शीतलहर से राहत मिली है. पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं शीतलहर जैसी स्थिति नहीं देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेड रांची के कांके में दर्ज किया गया. राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से सुबह-शाम ठंड लग रही है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.
चाईबासा का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे अधिक
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेड कांके में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. चाईबासा का उच्चतम पारा 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
रांची के न्यूनतम पारा में आयी 0.6 डिग्री की गिरावट
मौसम केंद्र रांची के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आयी है. यहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा. रांची का उच्चतम तापमान 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 24.2 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 26.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13.6 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. डालटनगंज का अधिकतम पारा 0.6 डिग्री बढ़कर 25.8 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 8.1 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Jharkhand Weather: बोकारो के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट
बोकारो में उच्चतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. यहां उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 24.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्यिस कम है.
चाईबासा के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में उच्चतम पारा 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़कर 28 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ. यह 10.6 डिग्री पर स्थिर रहा. चाईबासा का न्यूनतम तापमान आज सामान्य से 1.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं वर्षा नहीं हुई.
झारखंड में छाया रहा हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा
मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा. बाद में आसमान साफ हो गया. अगले 5 दिन तक झारखंड के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
इसे भी पढ़ें
रांची का अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम पारा चढ़ा, जानें, आज कैसा है झारखंड का मौसम
Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा
झारखंड के कई जिलों में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री हुआ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




